Home » Ibc24 Originals » Two Minor Sisters Go Missing Over ₹30 Fear in Narsinghpur, Found Safe
Narsinghpur News : 30 रुपये खर्च करने के बाद डांट के डर से दो मासूम बहनों ने किया ऐसा कांड, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, फिर पुलिस को जो मिला.
Ads
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में 30 रुपये खर्च होने पर माता-पिता की डांट के डर से दो नाबालिग बहनें घर छोड़कर चली गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और दोनों बच्चियों को पास की झाड़ियों से सुरक्षित बरामद कर लिया।
नरसिंहपुर: Narsinghpur News मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कामती इमलिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ महज 30 रुपये खर्च हो जाने पर माता-पिता की डांट के डर से दो नाबालिग बहनें घर छोड़कर लापता हो गईं। बच्चियों के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चों की तलासग शुरू की गई। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरमाद कर
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मंडला जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की दो छोटी बच्चियों ने घर से 30 रुपये लेकर कुरकुरे और बिस्किट खरीदकर खा लिए थे। Narsinghpur Crime News पैसे खर्च होने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि माता-पिता उन्हें डांटेंगे। इसी डर के कारण दोनों बहनें घर से निकल गईं और गांव के पास ही घनी झाड़ियों में जाकर छिप गईं।
दोनों बच्चियां सुरक्षित बरामद
जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने घबराकर पुलिस को सूचना दी। गोटेगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन टीम गठित की और आसपास के इलाकों में घंटों तलाश की। पुलिस दोनों बच्चियां झाड़ियों में सुरक्षित मिल गईं। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद करने के बाद उन्हें और उनके माता-पिता को प्यार से समझाइश दी।