Russian Dance In Morena: धार्मिक आयोजन में रशियन डांसर्स की प्र​स्तुति, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के कांग्रेसियों ने कही ये बात

Ads

Russian Dance In Morena: धार्मिक आयोजन में रशियन डांसर्स की प्र​स्तुति, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के कांग्रेसियों ने कही ये बात

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 08:27 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 08:27 AM IST

Russian Dance In Morena | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मुरैना के अंबाह महादेव मेले में रशियन डांसर्स का बैली डांस हुआ
  • वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया
  • कांग्रेस ने इसे आस्था के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मान रहे हैं

मुरैना: Russian Dance In Morena मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आयोजित महादेव मेले में अलग ही नजारा देखने को मिला है। मेले के मंच पर रशियन डांसरों ने प्रस्तुति दी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

Russian Dance In Morena मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाह का है। दरअसल, यहां नगर पालिका के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। रशियन डांसर्स ग्रुप और मुंबई से आए गायक-कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच पर तीन रशियन डांसर्स के आते ही दर्शकों में उत्साह भर गया। उन्होंने बैली डांस प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का जोश भी बढ़ गया।

कांग्रेसियों ने बताया परंपराओं के खिलाफ

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर अब कांग्रेसियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि महादेव मेले जैसे आस्था से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह के डांस शो का आयोजन उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा बताते हुए सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मान रहे हैं।

पहले भी अंबाह मेला विवादों के घेरे में

आपको बता दें कि इससे पहले भी अंबाह मेला कई बार विवादों के घेरे में रह चुका है। ऐसे में एक बार फिर यह आयोजन चर्चा और बहस का केंद्र बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महादेव मेले में रशियन डांसर्स ने क्या प्रस्तुति दी?

रशियन डांसर्स ने बैली डांस प्रस्तुत किया।

यह कार्यक्रम कहाँ आयोजित हुआ था?

यह कार्यक्रम मुरैना जिले के अंबाह में आयोजित महादेव मेले में हुआ।

विवाद क्यों हुआ?

कांग्रेस ने इसे परंपराओं और आस्था के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं।