Russian Dance In Morena: धार्मिक आयोजन में रशियन डांसर्स की प्र​स्तुति, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के कांग्रेसियों ने कही ये बात

Russian Dance In Morena: धार्मिक आयोजन में रशियन डांसर्स की प्र​स्तुति, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के कांग्रेसियों ने कही ये बात

Russian Dance In Morena: धार्मिक आयोजन में रशियन डांसर्स की प्र​स्तुति, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, भड़के कांग्रेसियों ने कही ये बात

Russian Dance In Morena | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 3, 2026 / 08:27 am IST
Published Date: March 3, 2026 8:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुरैना के अंबाह महादेव मेले में रशियन डांसर्स का बैली डांस हुआ
  • वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया
  • कांग्रेस ने इसे आस्था के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मान रहे हैं

मुरैना: Russian Dance In Morena मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आयोजित महादेव मेले में अलग ही नजारा देखने को मिला है। मेले के मंच पर रशियन डांसरों ने प्रस्तुति दी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है।

Russian Dance In Morena मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाह का है। दरअसल, यहां नगर पालिका के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। रशियन डांसर्स ग्रुप और मुंबई से आए गायक-कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच पर तीन रशियन डांसर्स के आते ही दर्शकों में उत्साह भर गया। उन्होंने बैली डांस प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का जोश भी बढ़ गया।

कांग्रेसियों ने बताया परंपराओं के खिलाफ

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर अब कांग्रेसियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि महादेव मेले जैसे आस्था से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह के डांस शो का आयोजन उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा बताते हुए सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मान रहे हैं।

पहले भी अंबाह मेला विवादों के घेरे में

आपको बता दें कि इससे पहले भी अंबाह मेला कई बार विवादों के घेरे में रह चुका है। ऐसे में एक बार फिर यह आयोजन चर्चा और बहस का केंद्र बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।