Reported By: Nafees Khan
,Couple Romance In Park /Image Source : IBC24
सागर : Couple Romance In Park मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही शहर के एक पार्क से शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं, जो शहर की गरिमा पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। शहरवासियों के सैर और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बनाए गए अटल पार्क में अब मनचले बेखौफ़ होकर इश्क़ लड़ते और अश्लील हरकतें करते नज़र आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, वेलेंटाइन वीक के शुरू होते ही शहर के अटल पार्क में खुलेआम अश्लीलता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। Sagar News वीडियो में युवक-युवतियां खुलेआम अश्लील हरकतें करते नज़र आ रहे हैं। युवक-युवतियां सार्वजनिक स्थान पर मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए जमकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। युवक-युवतियों के एक नहीं बल्कि कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने मर्यादा की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है।
इस पार्क की स्थिति ऐसी हो गई है कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में अब परिवार और सभ्य समाज के लोग जाने से भी कतराने लगे हैं। Atal Park Sagar Viral Video अटल पार्क में पांच रुपये का टिकट लेकर घंटों डेरा जमाए ये युवक-युवतियां खुलेआम आयाशी करते नज़र आ रहे हैं, जिससे पार्क की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है। अटल पार्क, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाया गया था, आज बदनामी का कारण बनता दिख रहा है। वीडियो के सामने आते ही पार्क प्रबंधन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।