Sajjan Singh Yadav News/Image- AI Generated
Sajjan Singh Yadav News: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। इसी बीच भोपाल में एमपी भाजपा ने वाहनों के काफिले के साथ जश्न मनाने पर बड़ा एक्शन लिया है।
पार्टी ने बीजेपी किसान मोर्चा भिंड के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति निरस्त की है। आपको बता दें कि, सज्जन सिंह यादव ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। पार्टी ने कहा- आपका यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील की अवहेलना है।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने, विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का भी आग्रह किया था। इसके साथ ही मोदी ने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी।