Indore Nagda Bus SI Controversy : खाकी हुई शर्मसार! महिला डॉक्टर ने SI पर लगाए ‘बैड टच’ के गंभीर आरोप, VIDEO वायरल होते ही विभाग ने लिया तगड़ा एक्शन

Ads

उज्जैन में एक महिला डॉक्टर ने बस यात्रा के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी SI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 01:55 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 01:58 PM IST

Indore Nagda Bus SI Controversy / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • महिला डॉक्टर ने बस में SI पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
  • विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
  • उज्जैन पुलिस ने आरोपी SI मुन्नालाल सोलंकी को सस्पेंड किया।

उज्जैन:MP Police SI Suspended  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। इंदौर से नागदा जा रही एक बस में यात्रा कर रही एक महिला डॉक्टर ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी SI को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

अभद्र व्यवहार और ‘बेड टच’ करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना इंदौर से नागदा के बीच चलने वाली एक यात्री बस में घटित हुई। Ujjain Crime  News पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि बस यात्रा के दौरान नागदा थाने में पदस्थ SI मुन्नालाल सोलंकी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें बेड टच किया। विवाद बढ़ने पर जब महिला ने विरोध किया, तो आरोप है कि SI ने उनका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की ताकि घटना के सबूत मिटाया जा सके।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस पूरे घटना का वीडियो बस में मौजूद अन्य यात्रियों और पीड़ित ने बना लिया। इस घटना का वीडियोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें विवाद और हंगामा साफ देखा जा सकता है। Lady Doctor Harassment Case महिला डॉक्टर की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए उज्जैन एसपी ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी SI मुन्नालाल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :

मामला कहाँ का है?

यह घटना इंदौर से नागदा जा रही यात्री बस में हुई, जो उज्जैन जिले से जुड़ा मामला है।

SI पर क्या आरोप लगे हैं?

महिला डॉक्टर ने उन पर अभद्र व्यवहार और अनुचित स्पर्श (बेड टच) का आरोप लगाया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद आरोपी SI को तत्काल निलंबित कर दिया गया।