Reported By: Mohnish Verma
,Dewas Firecracker Factory Blast | Photo Credit: AI
देवास: Dewas Firecracker Factory Blast मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। बताया जा रहा है कि धमाके की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पटाखा फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया और आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गई थीं। (Dewas Firecracker Factory News)
Dewas Explosion News मिली जानकारी क अनुसार, देवास जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ। उस दौरान फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। जिससे सभी मजदूर चपेट में आने से घायल हो गए। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल कि बर्न यूनिट में घायलों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ घायलों को चोइथराम अस्पताल भी भेजा गया है।
इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और सभी का रेस्क्यू करने के कार्य में जुट गए हैं। मौके पर संभाग आयुक्त, कलेक्टर और SP भी पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। मक्सी बायपास के पास एक पटाखा फैक्ट्री है, जहां 50 कर्मचारियों का क्षमता है, जो यहां पर कार्यरत होते हैं। लेकिन आज 25 मजदूर ही थे। ये सभी घायल हुए हैं। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत की खबर#MadhyaPradesh #Dewas #FactoryBlast | Madhya Pradesh | Dewas Crackers Factory Blast | #BreakingNews | Breaking News https://t.co/MO93LkkxMJ
— IBC24 News (@IBC24News) May 14, 2026
देवास : टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत की खबर #MadhyaPradesh #Dewas #FactoryBlast | Madhya Pradesh | Dewas Crackers Factory Blast | #BreakingNews | Breaking News https://t.co/KaZwtFOs82
— IBC24 News (@IBC24News) May 14, 2026