Road Accident: बस और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर, मौके पर 6 लोगों की मौत, कई घायल
दर्दनाक हादसा: बस और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर, मौके पर 6 लोगों की मौत, कई घायल! Chitrakoot Road Accident
Chitrakoot Road Accident
चित्रकूट: Chitrakoot Road Accident मध्यप्रदेश के चित्रकूट में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां परिवहन विभाग की जनरथ बस और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और छह गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
Chitrakoot Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, बस मंगलवार को सुबह बांदा से अयोध्या जा रही थी। तभी रैपुरा थाना के बाद एक बोलेरों से भिंडत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे।
हादसे में बस में सवार सवारियों को भी मामूली रूप से चोट आई है। जिसमें एक यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की खबर मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि छह लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

Facebook


