Radha Singh Scolds Geeta Soni Husband : मंच पर दिखे नपा अध्यक्ष के पति, मंत्री ने माइक पर लगाई क्लास! बोलीं- ‘महिलाओं की कुर्सी पर परिवारवाद नहीं चलेगा

मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी की जगह उनके पति की मौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवारवाद पर सवाल उठाते हुए सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Radha Singh Scolds Geeta Soni Husband : मंच पर दिखे नपा अध्यक्ष के पति, मंत्री ने माइक पर लगाई क्लास! बोलीं- ‘महिलाओं की कुर्सी पर परिवारवाद नहीं चलेगा

Radha Singh Scolds Geeta Soni Husband

Modified Date: July 19, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: July 19, 2026 10:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मंच से नपा अध्यक्ष के पति को फटकार लगाई।
  • मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैहर : Radha Singh Scolds Geeta Soni Husband मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति को जमकर फटकार लगाई है। मंत्री ने मंच पर नपा अध्यक्ष की जगह उनके पति के दिखाई देने पर कड़ा ऐतराज जताया है। नपा अध्यक्ष को नसीहत देने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिवारवाद के खिलाफ उठाई आवाज

प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आगे लाना चाहती है, लेकिन परिवारवाद के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अध्यक्ष की जगह उनके पति मंच पर दिखाई दे रहे हैं, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

मंत्री ने दी सख्त नसीहत

Radha Singh Viral Video Nepotism Statement Status मंत्री राधा सिंह ने तीखी नसीहत देते हुए मंच से सवाल किया कि अगर हम मंत्री बने, तो अपने पति को प्रभार जिले में भेज दें क्या? नपा अध्यक्ष के पति को दी गई इस सख्त नसीहत और परिवारवाद पर किए गए प्रहार का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरी तरह सुर्खियों में आ गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.