Schools Closed Announcement: प्रदेश में लगातार 2 दिनों की छुट्टी!.. आज भी इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेजों के कपाट, जिला प्रशासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़ें

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

Schools Closed Announcement: प्रदेश में लगातार 2 दिनों की छुट्टी!.. आज भी इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेजों के कपाट, जिला प्रशासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़ें

Schools Closed Announcement for Two District || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: September 3, 2026 / 06:30 am IST
Published Date: September 3, 2026 6:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • एमपी-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • सतना-चित्रकूट में नदियां उफान पर
  • उत्तराखंड के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। (Schools Closed Announcement for Two District) मौसम विभाग ने 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सतना-चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के सतना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई गांवों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर से 36 गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 14 हजार लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। (Schools Closed Announcement for Two District) कई घरों और सड़कों में पानी भर गया है। प्रभावित लोगों को नावों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

सतना और चित्रकूट में स्कूल-कॉलेज बंद

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए सतना में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं चित्रकूट में भी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

UP के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD ने उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून समेत संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। (Schools Closed Announcement for Two District) ऋषिकेश में मलबा आने से रास्ता बाधित हुआ है, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कई राज्यों में बारिश का असर

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

कोयला भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बनाकर रखे गए आदिवासी परिवार को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार

ईरान और भारत के बीच व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हो रही है : मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो

जरांगे पानी पीने और सलाइन चढ़वाने को तैयार, लेकिन अनशन खत्म करने से किया इनकार

दिव्यांगों को 17 सितंबर से सहायक उपकरण बांटेगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री

धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, बाजपुर में पांच मदरसे सील


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown