Reported By: Mridul Pandey
,Satna love affair suicide attempt news/Image Source: IBC24
सतना: Satna Love Affair News: मध्य प्रदेश के सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से आहत एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Satna Love Affair News: पुलिस के अनुसार घुरड़ांग निवासी 20 वर्षीय युवती की दोस्ती पिछले कई वर्षों से अमन तिवारी नाम के युवक से थी। युवक ने शादी का वादा कर युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसे मैहर बाईपास रोड स्थित एक होटल में ले जाकर चार दिनों तक वहीं रोके रखा। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को आरोपी युवक युवती को घुमाने के बहाने सतना रेलवे स्टेशन ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
Satna Love Affair News: प्रेमी की इस हरकत से आहत होकर युवती ने गुस्से में अपने बाएं हाथ की नस काट ली। यह देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं राहगीरों ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। इधर जब आरोपी अमन तिवारी को युवती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो वह वहां पहुंचकर उसे धमकाने लगा। इस दौरान पीड़िता के माता-पिता ने विरोध किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गया।
घटना को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को कोलगांवा पुलिस स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।