Train Video Viral: चलती ट्रेन के एसी कोच में तीन युवकों ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब RPF ने लिया बड़ा एक्शन
Train Video Viral: चलती ट्रेन के एसी कोच में तीन युवकों ने किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, अब RPF ने लिया बड़ा एक्शन
Train Video Viral | Photo Credit: IBC24
- गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में युवकों का डांस वीडियो वायरल
- यात्रियों की शिकायत पर सतना आरपीएफ ने मामला दर्ज किया
- रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत जांच शुरू
सतना: Train Video Viral चलती ट्रेन में डांस के साथ गाने का वीडियो बनाना युवकों को महंगा पड़ गया। गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में अज्ञात युवकों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाकर डांस करने और यात्रियों को परेशान करने का मामला सामने आया है।
Satna Train Video Viral घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ ने रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ न्यू सेंस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रायपुर से लखनऊ जा रही गरीबरथ के जी-1 के थर्ड एसी कोच के 16 नंबर बर्थ में तीन युवकों द्वारा चलती ट्रेन में तेज आवाज में गाने बजाए गए और बीच रास्ते में डांस करते हुए वीडियो बनाया गया।
इस दौरान इसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा होने के बाद ट्वीटर में रेलवे में शिकायत की गई। इसके बाद सतना आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के नाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vinod Tiwari Arrested: छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं ये गंभीर आरोप
- 38th International Yoga Festival: 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया हिस्सा.. बड़ी संख्या में उपस्थित रहें योगाचार्य और योग प्रशिक्षक
- Rewa SDM Office Liquor Party : सरकारी दफ्तर या बार? SDM ऑफिस के अंदर बाबू कर रहे थे ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Facebook


