School Closed Latest News: आज से लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, अभिभावकों से की ये अपील
School Closed Latest News: आज से लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, अभिभावकों से की ये अपील
School Closed Latest News | Photo Credit: IBC24
- नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों के लिए 23–30 अप्रैल तक छुट्टियां
- 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक
- बोर्ड परीक्षाएं और जरूरी शैक्षणिक गतिविधियां यथावत रहेंगी
सागर: School Closed Latest News जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जहां जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कक्षा नर्सरी से लेकर 5वीं तक के सभी छात्रों के लिए 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित (School Closed) कर दिया गया है।
School Closed Latest News दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह अवकाश 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिले के सभी शासकीय,अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई,आईसीएसई सहित अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह आदेश लागू होगा। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है, ताकि तेज धूप और लू से विद्यार्थियों को राहत मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों को लू और गर्मी से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि,शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
इसके अलावा बोर्ड परीक्षाएं और अन्य जरूरी शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है और यह आदेश 23 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


