Headmaster Viral Video: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! क्लास रूम में प्रधान पाठक को ग्रामीणों ने इस हाल में पकड़ा, वीडियो देख अधिकारियों के उड़ गए होश

Ads

Headmaster Viral Video: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! क्लास रूम में प्रधान पाठक को ग्रामीणों ने इस हाल में पकड़ा, वीडियो देख अधिकारियों के उड़ गए होश

  • Reported By: Ankit Rajak

    ,
  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 01:36 PM IST

Headmaster Viral Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • स्कूल में शराबी प्रधान पाठक
  • वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
  • स्कूल में आराम फरमा रहे थे शराब के नशे में

सिवनी: Headmaster Viral Video: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। छपारा विकासखंड के ताखला एकीकृत माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक सुरेश उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूल में शराबी प्रधान पाठक! (Seoni School Video)

Headmaster Viral Video: वीडियो में प्रभारी प्रधान पाठक कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल परिसर के अंदर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और संकुल प्राचार्य गंगेश बैस को भेजकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि शिक्षक सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही स्कूल आते हैं और शेष समय अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल संचालित होता है। साथ ही, शराब के नशे में स्कूल आने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है।

वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप (MP School Video Viral)

Headmaster Viral Video: मामले की जानकारी मिलने पर छपारा जनपद शिक्षा केंद्र की जांच टीम और संकुल प्राचार्य मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जांच टीम को देखते ही प्रभारी प्रधान पाठक जांच का सामना करने के बजाय वहां से निकल गए। जांच टीम ने मौके पर जाकर प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। अब यह देखना बाकी है कि विभाग इस मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें

सिवनी स्कूल शराबी प्रधान पाठक मामले में क्या हुआ?

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की ताखला एकीकृत माध्यमिक शाला में प्रभारी प्रधान पाठक सुरेश उइके कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल परिसर में आराम करते पाए गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

स्कूल और शिक्षा विभाग ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?

छपारा जनपद शिक्षा केंद्र और संकुल प्राचार्य ने मौके पर जांच की और प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा। प्रधान पाठक जांच टीम का सामना करने के बजाय वहां से चले गए।

ग्रामीण और अभिभावक इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?

ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर संकुल प्राचार्य को भेजा और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल 1-2 दिन ही स्कूल आते हैं और शेष समय अतिथि शिक्षकों पर स्कूल का संचालन निर्भर है।