मध्यप्रदेश के शहडोल में करंट लगने से दो बाघों की मौत के मामले में दो किसान समेत सात गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में करंट लगने से दो बाघों की मौत के मामले में दो किसान समेत सात गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में करंट लगने से दो बाघों की मौत के मामले में दो किसान समेत सात गिरफ्तार
Modified Date: February 4, 2026 / 12:25 am IST
Published Date: February 4, 2026 12:25 am IST

भोपाल, तीन फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बाघ और एक बाघिन की करंट लगने से मौत हो जाने के मामले में मंगलवार को दो किसानों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों बाघ-बाघिन सोमवार को मृत मिले थे।

शहडोल उत्तर संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) तरुणा वर्मा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आरोपियों ने मुख्य रूप से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए कथित तौर पर बिजली के जाल बिछाए थे।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, करीब छह साल की एक बाघ और करीब सात साल की बाघिन खेतों में बिछाए गए जाल में फंस गई और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि दोनों बाघों की मौत का कारण करंट लगना ही था।

वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सोमवार को दोनों बाघ-बाघिन के मृत पाये जाने से लगभग 48 से 72 घंटे पहले उनकी मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों मृत बाघ-बाघिन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इस वजह से अवैध शिकार करने की कोई संभावना नजर नहीं दिखती।

बाघिन के शावक होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि घटनास्थल के पास एक बाघ के पैरे के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘पैर के निशान तीन से चार दिन पुराने प्रतीत होते हैं।’

उन्होंने कहा कि वन विभाग के दस्ते शावक का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र की खोज कर रहे हैं।

वर्मा ने कहा कि दो किसानों समेत सात आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में सरमन यादव (38), मोरनलाल यादव (43), राजेश यादव (49), रामभगत यादव (37), मातादीन यादव (27), जमुना सिंह गोंड (66) और रामचरण सिंह गोंड (59) शामिल हैं और उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इन मौतों के साथ ही इस साल राज्य में बाघों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

भाषा ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में