Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई एयरपोर्ट पर आपस में टकराए दो विमानों के विंग्स, यात्रियों में मची चीख पुकार , और फिर…

Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई हवाई अड्डे पर एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंखों के किनारे एक दूसरे से टकरा गए।

Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई एयरपोर्ट पर आपस में टकराए दो विमानों के विंग्स, यात्रियों में मची चीख पुकार , और फिर…

Mumbai Airport Plane Accident News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 4, 2026 / 07:06 am IST
Published Date: February 4, 2026 6:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई एयरपोर्ट पर आप में टकराए दो विमानों के विंग्स।
  • हादसे के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे।
  • हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक असामान्य घटना के तहत एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंखों के किनारे एक दूसरे से टकरा गए, जिसके बाद विमानों को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का विमान रवाना हो रहा था, (Mumbai Airport Plane Accident News) जबकि इंडिगो का विमान उतर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस ए320 थे।

कैसे हुआ हादसा?

Mumbai Airport Plane Accident News:  एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “ तीन फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली उड़ान एआई2732 में देरी हुई, क्योंकि निर्धारित विमान   रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर प्रतीक्षा के दौरान एक अन्य विमानन कंपनी के विमान के संपर्क में आ गया। दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारे विमान के पंख के किनारे को नुकसान पहुंचा।”

जांच हुई शुरू

Mumbai Airport Plane Accident News:  वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद से मुंबई आ रही उड़ान 6ई791 के पंख का किनारा उतरने के बाद एक अन्य विमानन कंपनी के विमान से संपर्क में आ गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम मौके पर मौजूद है और दोनों विमानों को जांच के लिए वापस उनके स्थान पर ले जाया गया है। विमानों में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.