Narsinghpur Sarpanch Protest: वोट मिले, कुर्सी मिली… लेकिन काम नहीं! मंत्री के गृह जिले में सरपंच ने उठाया खौफनाक कदम, आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप
Narsinghpur Sarpanch Protest: वोट मिले, कुर्सी मिली… लेकिन काम नहीं! मंत्री के गृह जिले में सरपंच ने उठाया खौफनाक कदम, आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप
Narsinghpur Sarpanch Protest/Image Souce: IBC24
- MP में अफसरशाही बनाम जनप्रतिनिधि
- सरपंच ने ताला लगाकर किया अनोखा विरोध
- कार्यालय में बंद होकर दी आत्मदाह की चेतावनी
नरसिंहपुर: Narsinghpur Sarpanch Protest: भले ही आप चुनाव जीत जाएं लेकिन अगर प्रशासनिक अमला सहयोग न करे तो विकास कार्य कराना कितना मुश्किल हो जाता है इसकी एक तस्वीर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सामने आई है। चीचली ब्लॉक के सीरेगांव ग्राम पंचायत में सरपंच का विरोध प्रदर्शन अब सुर्खियों में है।
172 वोट से जीता चुनाव, फिर भी बेबस! (MP Panchayat News)
Narsinghpur Sarpanch Protest: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले नरसिंहपुर के चीचली ब्लॉक अंतर्गत आने वाली सीरेगांव ग्राम पंचायत से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। करीब 1400 की आबादी वाले इस गांव के सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा ने पंचायत भवन में खुद को ताला लगाकर अंदर बंद कर लिया। 172 वोटों से चुनाव जीतने वाले बीए पास सरपंच का आरोप है कि अधिकारी और कुछ ग्रामीण उनकी पंचायत में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं।
सरपंच महेंद्र सिंह कुशवाहा का कहना है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही वह गांव में विकास कार्य शुरू कराने के लिए लगातार दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार लिखित शिकायतें देने के बावजूद उनकी पंचायत में कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने पंचायत कार्यालय के अंदर खुद को बंद कर प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया है।
सरपंच ने पंचायत भवन में खुद को किया कैद (Narsinghpur Latest News)
Narsinghpur Sarpanch Protest: सरपंच ने साफ कहा है कि जब तक नरसिंहपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पंचायत की समस्याओं का समाधान नहीं करते और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत नहीं की जाती तब तक वह पंचायत भवन से बाहर नहीं आएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंचायत भवन के अंदर ही आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पंचायत कार्यालय के बाहर ग्राम कोटवार की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें
- 300 लड़कियों से प्यार और उनके अंतरंग पलों के वीडियो… फिर सेक्स रैकेट में विदेशों तक सप्लाई, लव जिहाद के खौफनाक नेटवर्क का खुलासा
- गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
- आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- आज इन राशियों के लिए खुशखबरी, बदल सकती है किस्मत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


