शहडोल: Shahdol Accident News: जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब तक हादसे में कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
Shahdol Accident News: घटना की जानकारी मिलते ही ब्यौहारी विधायक शरद कोल, कलेक्टर केदार सिंह, और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।
Shahdol Accident News: बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक बाराती सवार थे, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसा कितना भयावह था इसका अंदाजा मृतकों की संख्या से लगाया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता व मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर शोक की लहर है।