Sheopur Crime News: सरपंच ने पार की हदें! बेटे के साथ मिलकर ग्रामीण का कर दिया ये हाल, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

Ads

Sheopur Crime News: सरपंच ने पार की हदें! बेटे के साथ मिलकर ग्रामीण का कर दिया ये हाल, अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

Sheopur Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • श्योपुर जिले के ढोटी गांव में नाला निर्माण विवाद हिंसा में बदला
  • सरपंच और उसके बेटे पर जान से मारने की कोशिश का आरोप
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी

श्योपुर: Sheopur Crime News मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक ग्रामीण को लाठी, डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर काम कर रहा था। यहां नाले निर्माण को लेकर हुए विवाद में सरपंच ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में घायल की पत्नी और परिजनों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sheopur News मिली जानकारी के अनुसार, घटना देहात थाना क्षेत्र के ढोटी गांव की है। ग्रामीण के परिजनों ने सरपंच और उसके बेटे पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची जब तक डॉक्टर ने इलाज हेतु गंभीर घायल को रेफर कर दिया है। बता दें कि देहात थाना क्षेत्र के ढोटी गांव का रहने वाला सुरेश मीणा को सरपंच ओर उसके लड़के ने माराए स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव के सरपंच हरिमोहन ओर इसके बेटे नरोत्तम ने एक राय होकर ग्रामीण सुरेश मीणा की जमकर पिटाई की। जैसे ही ग्रामीण सुरेश मीणा के परिजनों को पता चला तो हो मौके पर पहुंचे जहां सुरेश मीणा गंभीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था और आरोपी वहां से भाग खड़े हुए थे। तत्काल आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को रेफर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना जांच शुरू कर दिए और अनुपयुक्त गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी तो वही फरियादी के परिजनों को आरोप है कि जान करके फरियादी की दुकान के सामने नाला निर्माण रुकवा रखा है ताकि हम लोग परेशान हो।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के ढोटी गांव में हुई।

विवाद किस कारण से हुआ?

नाला निर्माण को लेकर विवाद हुआ, जिसे सरपंच ने रुकवा रखा था।

घायल व्यक्ति कौन है?

ग्रामीण सुरेश मीणा इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए।