Sheopur Rape Case : मिठाई का लालच देकर 8 साल की मासूम को घर बुलाया! पड़ोसी की घिनौनी करतूत सामने आते ही मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के श्योपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने मिठाई खिलाने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया। शिकायत के बाद पुलिस ने BNS और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Sheopur Rape Case
- मिठाई खिलाने के बहाने बच्ची को घर बुलाने का आरोप
- परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
- BNS और POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
श्योपुर : Sheopur Rape Case : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी के खिलाफ बीएनएस (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिठाई खिलने के बहाने घर बुलाया
जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है। Mp News Crime आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति देवकीनंदन नन्दकिशोर ने बालिका को मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपराध क्रमांक 0295/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(2), 127(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
- Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

Facebook


