Sheopur News: साहब की ‘तानाशाही’ ने ली जान! 4 दिन बाद इस हाल में मिला कर्मचारी, परिजनों ने खोले ऐसे राज़ जानकर रह जाएंगे हैरान

Sheopur News: श्योपुर में एक नगर पालिका कर्मचारी की लाश चंबल नहर से मिली, जो पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है।

Sheopur News: साहब की ‘तानाशाही’ ने ली जान! 4 दिन बाद इस हाल में मिला कर्मचारी, परिजनों ने खोले ऐसे राज़ जानकर रह जाएंगे हैरान

Sheopur News/ Image Source: AI Generated

Modified Date: January 4, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: January 4, 2026 1:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्योपुर में नगर पालिका कर्मचारी का शव चंबल नहर से बरामद।
  • तक ने अधिकारियों द्वारा ट्रांसफर की धमकी मिलने की बात परिवार से कही थी।
  • पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार दिन से लापता नगर पालिका कर्मचारी की लाश चंबल नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Sheopur News

अधिकारियों द्वारा ट्रांसफर की धमकी

Sheopur News  मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोतवली थाना क्षेत्र का है। यहां नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारी पिछले 4 दिनों से गायब थे। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ने अपने परिवार से अधिकारियों द्वारा धमकाने का जिक्र किया था। अधिकारी अक्सर उसे ट्रांसफर की धमकी देते थे, इसलिए वह डिप्रेशन में रहते थे।

नहर में मिला शव

आज चंबल नहर में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव देखा तो शव की पहचान नगर पालिका के कर्मचारी के रूप में ही हुई, जो चार दिनों से गायब थे। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Sheopur News

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.