Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश…लाखों कैश भी ले गए

Ads

Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश...लाखों कैश भी ले गए

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 12:13 PM IST

Shivpuri Crime News: रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, इधर चोरों ने उड़ाए 32 तोला सोना, घर लौटते ही उड़ गए होश...लाखों कैश भी ले गए /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया
  • चोर 32 तोला सोना, 3 किलो से अधिक चांदी और करीब 4 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए
  • पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है

शिवपुरीShivpuri Crime News: जिले के फिजिकल इलाके में शातिरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए 50 लाख (50 Lakh Theft) के जेवरात की चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।

रेकी कर वारदात की आशंका (Shivpuri Theft)

Madhya Pradesh Crime News मिली जानकरी के अनुसार, घटना फिजिकल थाना क्षेत्र मे 28 अगस्त की दोपहर से 29 अगस्त की रात के बीच हुई। शातिरों ने सूने मकान से 32 तोले सोना, 3 किलो से अधिक चांदी और चार लाख नगदी (Shivpuri Crime News) ले उड़ें। आशंका है कि शातिरों ने रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के जेवरात की कीमत 50 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार राखी पर कानपुर गया था।

CCTV खंगाल रही पुलिस (MP Theft News)

Shivpuri Latest News गृह स्वामी मातादीन के अनुसार वो परिवार सहित राखी के दिन दोपहर अपनी ससुराल कानपुर गया था। जब बीती रात लगभग एक बजे लौट कर आया तब घर के ताले टूटे मिले और आलमारी में रखे 32 तोले सोने के जेवर, 3 किलो से अधिक चांदी समेत चार लाख नगद कैश गायब मिले। रात को ही पुलिस को सूचना दे दी गई और पुलिस चोरी ट्रेस करने के काम मे लग गई। आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें

शिवपुरी में कितने रुपए की चोरी हुई है?

सूने मकान से चोरी गए सोने, चांदी और नकदी की कुल कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

चोर घर से क्या-क्या चोरी कर ले गए?

चोरों ने 32 तोला सोने के जेवर, 3 किलो से अधिक चांदी और करीब 4 लाख रुपए नकद चोरी किए।

चोरी की घटना कब हुई?

घटना 28 अगस्त की दोपहर से 29 अगस्त की रात के बीच फिजिकल थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है।

परिवार घर पर क्यों नहीं था?

गृहस्वामी मातादीन अपने पूरे परिवार के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर स्थित ससुराल गए हुए थे।

पुलिस चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए क्या कर रही है?

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।