Shivpuri Docter Murder News: प्राइवेट डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
Shivpuri Docter Murder News: शिवपुरी जिले के भोन्ती थाना क्षेत्र के भयावन गाँव मे प्राइवेट डॉक्टर की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
Shivpuri Docter Murder News/ image source: IBC24.in File Photo
- शिवपुरी जिले मे प्राइवेट डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई।
- गांव के ही पाल समाज के लोगों पर हत्या का आरोप लगा है।
- परिजनों ने हत्या के बाद शव भौंती थाने के वाहर रख कर जाम लगा दिया है।
Shivpuri Docter Murder News: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भोन्ती थाना क्षेत्र के भयावन गाँव मे प्राइवेट डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई, हत्या का आरोप गांव के ही पाल समाज के लोगों पर है। नाराज परिजनों ने हत्या के बाद शव भौंती थाने के वाहर रख कर जाम लगा दिया है। मृतक के परिजन पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगा रहे है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
Shivpuri Docter Murder News: घटना का कारण प्रेम प्रसँग से जुड़ा हुआ है, प्राइवेट चिकित्सक प्रभान लोधी जो पूर्व से शादी शुदा है उसका पाल समाज की एक विवाहित युवती से प्रेम प्रसँग चल रहा था और वह प्रभान के पास रहने चली गई थी। जिसका पाल समाज के लोग विरोध कर रहे थे। बीती रात पाल समाज के लोग प्रभान को धमकाने उसके घर गए जिसकी शिकायत उसकी पत्नी और बेटी भोन्ती थाने करने आई। (Shivpuri Docter Murder News) आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नही की। इसी विवाद के चलते अभी देर शाम पाल समाज के लोग प्रभान लोधी को उसके घर से खींच कर ले आये और उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्त्या के बाद परिजन शव लेकर भोन्ती थाने ले आये है और उन्होंने शव रखकर जाम लगा दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Dead Fly In Sandwich In Bhopal : अगर आप भी खाते हैं सैंडविच, तो सावधान! एक बाइट लेते ही महिला के उड़ गए होश, अंदर निकली ऐसी चीज
- Moradabad Accident News: हाइवे पर तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव, बाइक को मारी टक्कर, डेढ़ साल के मासूम समेत इतने लोगों ने गंवाई जान
- Jagdalpur Hotel Rape Case News : सोशल मीडिया पर बिछाया प्यार का जाल, फिर होटल बुलाकर मिटाई हवस, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ऐसा काम

Facebook


