Shivraj cabinet has approved 972 new posts
भोपालः Shivraj cabinet has approved 972 new posts मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में सभी मंत्रियों को मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे गए। इसमें बिस्किट, सैंडविच, कटलेट, बाजरा खिचड़ा, पापड़, खीर शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज, मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।
Read More : शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, अगले 5 सालों के लिए दी गई 7000 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति
Shivraj cabinet has approved 972 new posts कैबिनेट ने ग्वालियर अस्पताल में 972 नए पदों की स्वीकृति दे ही है। यानी ग्वालियर अस्पताल में अब 972 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर किसानों को दी जाने वाली राहत राशि में वृद्धि के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया। प्रदेश में 45 नए दीनदयाल रसोई केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए योजना की स्वीकृति दी गई।
Read More : बिजली विभाग के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला, लाइन मैन को जोखिम भत्ता देने का ऐलान
इस बैठक में प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में आउटसोर्स पर कार्यरत लाइनमेन को एक हजार रुपये अतिरिक्त जोखिम भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा पन्ना जिले में दो सिंचाई परियोजनाओं की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।