Shivraj Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, लगेगा रिफायनरी प्लांट, सरकार देगी इन चीजों पर छूट

Shivraj Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश : Shivraj Cabinet Meeting Decision: Refinery plant of Bharat Petroleum will be set up

Shivraj Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, लगेगा रिफायनरी प्लांट, सरकार देगी इन चीजों पर छूट

CM shivraj delhi daura

Modified Date: April 11, 2023 / 01:26 pm IST
Published Date: April 11, 2023 1:26 pm IST

भोपालः Shivraj Cabinet Meeting Decision मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने इस बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी।

Read More : Cabinet meeting : शिवराज की कैबिनेट बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर 

Shivraj Cabinet Meeting Decision चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेश आएगा। ये निवेश करीब 50 हजार करोड़ रुपए का होगा। प्रदेश में अब भारत पेट्रोलियम का रिफायनरी प्लांट लगेगा। इसके लिए स्टेट जीएसटी में 15 साल के लिए रियायत दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद से कंपनी को 15 हजार करोड़ की रियायत मिलेगा। 500 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन और बिजली में एक रुपए प्रति यूनिट की रियायत भी दी जाएगी।

Read More : Shivraj cabinate faisle: छात्रों के हित में कैबिनेट का बड़ा फैसला, मिड डे मील और हॉस्टल्स में मिलेगा मोटे अनाज का भोजन 

मिलेट मिशन की घोषणा

कैबिनेट बैठक में ‘मप्र राज्य मिलेट मिशन’ योजना की घोषणा की गई है। मिलेट मिशन के अंतर्गत मोटे अनाज का प्रचार-प्रसार, उत्पादन और उपयोग के आयाम पर कार्य होगा। मिलेट मिशन की अवधि 2023-24 और 2024-25 दो वर्षों के लिए रहेगी, मिलेट मिशन के अंतर्गत किसानों को मोटे अनाज के बीज 80% सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।