शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए…

शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए। Shivraj cabinet meeting is over, these important proposals got approval

शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 18, 2022 1:08 pm IST

भोपालःShivraj cabinet meeting  शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। CM शिवराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए। कोरोना संक्रमित होने की वजह से सीएम शिवराज इस बैठक में वर्चुअली जुड़े। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद अहम निर्णयों की जानकारी दी।

Read more :  देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में निकली बंपर वैकेंसी, टीचर सहित इन पदों पर होगी भर्ती, जानें पात्रता शर्ते और भर्ती नियम 

Shivraj cabinet meeting उन्होंने बताया कि अब बैठक में PEB के नाम को बदल कर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग करने का फैसला लिया गया है। अब यह यह सामान्य प्रशासन के अंतर्गत कार्य करेगा। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा बोर्ड में उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने का निर्णय लिया गया है।

Read more :  अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, 38 दोषियों को फांसी की सजा, 11 को आजीवन कारावास 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया है। घुड़सवार फराज खान को जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए 50 लाख प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Read more :  करीब दो साल बाद 21 फरवरी से फिर खुलेंगे स्कूल, छात्रों को कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन, कोरोना संक्रमण में कमी आने के यहां लिया गया फैसला


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।