Vijay Mewada Murder Case: सलमान लाला जैसा दबदबा बनाना चाहता था आसिफ बम, इन चीजों का रखता था शौक, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ads

Vijay Mewada Murder Case: राजधानी के चर्चित विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ बम की क्राइम फाइल अब सामने आ गई है।

Vijay Mewada Murder Case/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ बम की क्राइम फाइल अब सामने आ गई है।
  • आसिफ बम कुख्यात गैंगस्टरों की तरह अपना दबदबा बनाना चाहता था।
  • आसिफ बम इंदौर के कुख्यात सलमान लाला जैसा नेटवर्क खड़ा करना चाहता था।

Vijay Mewada Murder Case: भोपाल: राजधानी के चर्चित विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आसिफ बम की क्राइम फाइल अब सामने आ गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आसिफ बम कुख्यात गैंगस्टरों की तरह अपना दबदबा बनाना चाहता था और उसी अंदाज में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक आसिफ बम इंदौर के कुख्यात सलमान लाला जैसा नेटवर्क खड़ा करना चाहता था और खुद को बड़े गैंगस्टर के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा था।

आसिफ को था इन चीजों का शौक

बताया जा रहा है कि वह लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन है और महंगी गाड़ियों के साथ फाइव स्टार होटलों में घूमना पसंद करता था। (Vijay Mewada Murder Case) पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। नशे की हालत में आक्रामक होकर मारपीट करना उसकी पुरानी आदत बताई जा रही है।

बार-बार बयान बदल रहा है आसिफ

Vijay Mewada Murder Case: इतना ही नहीं, आसिफ बम ने कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय की रील भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। वहीं जुए-सट्टे के धंधों के चलते उसका बड़ा भाई शरीफ भी फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि, हत्या के बाद तीन दिन तक फरार रहने को लेकर आसिफ बार-बार अपने बयान बदल रहा है। (Vijay Mewada Murder Case) फिलहाल कोर्ट ने आरोपी आसिफ बम को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-