Reported By: Vijay Kumar Verma
,Chicken-Mutton Video Viral | Image Source | IBC24
This browser does not support the video element.
सिंगरौली : Singrauli News : मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए चलाई जा रही पंडित दीनदयाल रसोई योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ते और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। लेकिन सिंगरौली जिले में इस योजना का दुरुपयोग होने की खबर सामने आई है। यहां गरीबों को भोजन देने के बजाय कुछ अमीर लोगों को उनके पसंदीदा व्यंजन परोसे जा रहे थे। Chicken-Mutton Video Viral
Chicken-Mutton Video Viral : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रसोई में कर्मचारी चिकन और मटन की सब्जी बना रहे हैं। यह खाना उन गरीबों के लिए नहीं था, जिनके लिए योजना बनाई गई है, बल्कि उन अमीरों के लिए था जिन्होंने इस रसोई को अपने भोजन के अड्डे में बदल दिया था। जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली, जयंत पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Chicken-Mutton Video Viral : इसी दौरान बजरंग दल की टीम भी वहां पहुंच गई और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बजरंग दल की टीम ने नगर निगम कमिश्नर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि संबंधित ठेकेदार का अनुबंध तुरंत रद्द किया जाए। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के काम को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।