CG BJP Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने दिखाया दमखम! दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, जानिए कब होगा मतदान

Ads

राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया अपना नामांकन, सीएम साय सहित ये दिग्गज नेता रहे मौजूद, CG BJP Rajya Sabha Candidate Lakshmi Verma Nomination

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 01:03 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 02:33 PM IST

रायपुरः CG BJP Rajya Sabha Candidate: छत्तीसगढ़ के कोटे से रिक्त राज्यसभा की दो सीटों के लिए घमासान तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के वक्त विधानसभा में सीएम साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित राज्य सरकार के मंत्री और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है।

कौन है लक्ष्मी वर्मा?

CG BJP Rajya Sabha Candidate: बता दें कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है। वह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी है उनकी महिला वर्ग में मजबूत पकड़ है और वह राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रही हैं। इसके अलावा वह रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और भाजपा मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

अभी ये हैं राज्यसभा सांसद

Chhattisgarh Rajya Sabha Chunav छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।

राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026
  • नामांकन की जांच (Scrutiny): 6 मार्च 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026
  • मतदान (Polling): 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना (Counting): 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे
  • चुनाव पूरा करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026

इन्हें भी पढ़ें