संभल : Sambhal Holika Dahan Viral Video उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहाँ होलिका दहन के दौरान एक शराबी अचानक होलिका की धधकती आग की लपटों के बीच जा खड़ा हुआ। आग की लपटों के बीच युवक हाथ जोड़कर करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़े खड़ा हो गया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नंदरौली गांव का है। यहाँ परंपरा के अनुसार होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का आयोजन किया गया था। Holika Dahan Viral Video ग्रामीण होलिका की परिक्रमा कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक नशे की हालत में धुत होकर वहां जा पहुंचा। देखते ही देखते युवक होलिका के बीच जलती आग में जा खड़ा हुआ।
युवक की इस हरकत को देख मौके पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल आग को बुझाते हुए युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यूपी के संभल में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था.
इसी बीच एक शराबी आग की लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा हो गया.
कुछ सेकंड तक ये ड्रामा चला, फिर एक लड़के ने हिम्मत दिखाई और शराबी को बाहर खींच लिया. बाहर आते ही शराबी सरपट भाग निकला.
वीडियो 👇 pic.twitter.com/YLlNkDTOzt
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 5, 2026