Singrauli News: मुख्य बाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भारी लकड़ी का गट्ठर अधेड़ व्यक्ति पर गिरा, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Singrauli News: मुख्य बाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भारी लकड़ी का गट्ठर अधेड़ व्यक्ति पर गिरा, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Singrauli News/Image Source: IBC24
- सिंगरौली में दर्दनाक हादसा
- ट्रक से गिरा गट्ठर पल्लेदार पर
- CCTV में कैद हुआ हादसा
सिंगरौली: Singrauli News: सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्लाई लकड़ी उतारते समय एक पल्लेदार पर भारी संख्या में प्लाई शीट्स गिर गईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में एक ट्रक से लकड़ी की प्लाई शीट्स उतारी जा रही थीं। तभी अचानक एक बड़ा गट्ठर फिसलकर नीचे खड़े पल्लेदार पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से घायल व्यक्ति को बाहर निकाला।
Singrauli News: घायल अधेड़ व्यक्ति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसे सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहाँ भी पढ़ें
- कर्ज में डूबा पाकिस्तान! हर सेकंड बढ़ रहा है बोझ, इतने लाख करोड़ का आंकड़ा पार
- आज से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलेगी गुड न्यूज, भाग्य के नए संकेत, पढ़ें आज का राशिफल
- भाजपा नेता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, काली थार में फरार हो रहे थे आरोपी, दोनों बदमाश छत्तीसगढ़ में दबोचे गए

Facebook


