मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की गोली मारकर हत्या, तीन घायल
Modified Date: May 5, 2023 / 02:37 pm IST
Published Date: May 5, 2023 2:37 pm IST

मुरैना, पांच मई (भाषा) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस हत्या के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।

सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गए तीनों पुरुष और तीनों महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य थीं।

हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर सक्सेना ने कहा कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के रिश्तेदारों पर कुछ साल पहले आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।

भाषा

रावतरावत

रावत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में