Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को जमानत, हनीमून पर करवाई थी पति की हत्या, इस जेल में थी बंद

पति की हत्या करवाने वाली सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, इस जेल में थी बंद, Sonam Raghuvanshi Bail in Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को  जमानत, हनीमून पर करवाई थी पति की हत्या, इस जेल में थी बंद

Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: April 29, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: April 28, 2026 4:06 pm IST

इंदौरः Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या करने की पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने वाली सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम पिछले 11 महीने शिलांग के जेल में बंद थी। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उसका प्रेमी राज भी शिलॉन्ग जेल में बंद है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: बता दें कि इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

दिसंबर 2025 में खारिज हुई थी जमानत याचिका

इससे पहले दिसंबर 2025 में सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका शिलॉन्ग की कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में सोनम के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस को एक दाव मिला था जिससे राजा रघुवंशी पर पीछे से हमला किया गया था और पहाड़ी से धक्का दे दिया गया था। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा उसके पिता के यहां नौकरी करता था।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।