MP Assembly Election 2023 : सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अखिलेश यादव समेत शामिल हैं ये बड़े नाम..
SP released the list of star campaigners in MP: सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल है।
SP 2nd List For Lok Sabha Elections 2024
SP released the list of star campaigners in MP : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का के लिए काफी कम वक्त बचा हुआ है। कांग्रेस बीजेपी समेत अन्य दलों ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तो वहीं बीजेपी ने चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है। चुनाव की दौड़ में सपा भी पीछे नहीं है। सपा ने शनिवार को अपनी सूचि जारी कर एक बड़ा तीर छोड़ा है। समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की लिस्ट में मिर्ची बाबा को भी टिकट दिया है।
SP released the list of star campaigners in MP : सपा ने मिर्ची बाबा को बुधनी से उम्मीदवार बनाया है। यानि की अब मिर्ची बाबा अब सीधे सीएम को चुनौती देंगे। इसके बाद ही सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल है। स्टार प्रचारक की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव रामगोपाल यादव, आजम खान, सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन के नाम शामिल है।
इतना ही नहीं पूर्व विधायक दीप नारायण यादव, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मिर्ची बाबा, प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम को भी स्टार प्रचारक बनाया है। अगर माने तो सपा ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सपा का चुनाव में उतरना कांग्रेस बीजेपी के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है। 31 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी दो नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को मतदान होगा, 3 दिसंबर को मतगणना होगी, पांच दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

Facebook


