student received death threat in online game
student received death threat in online game: ग्वालियर में ऑनलाइन गेम खेल कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगों ने एक इंजीनियरिंग छात्र को 5 लाख 38 हजार रुपए का चुना लगा दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर की है। घटना का पता उस समय चला। जब रुपयों की मांग बढ़ी। छात्र के द्वारा पूरे किए गए टॉस्क के पैसो की मांग की तो आरोपियों ने उल्टा उसे धमकी देना शुरू कर दिया। तब ठगी का अहसास हुआ और थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। वहीं क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल शहर के सिटी सेंटर स्थित ग्रीन गार्डन निवासी सार्थक अग्रवाल इंजीनियरिंग का छात्र है। उसके पास एक वाट्सएप पर मैसेज आया और उसमें ऑनलाइन जॉब की जानकारी दी गई थी। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो पता चला कि उसे ऑनलाइन एक गेम खेलना है और हर टॉस्क पर पैसे इन्वेस्ट कर उसे पूरा करने पर अच्छा मुनाफा होगा। पचास रुपए से शुरू हुआ टॉस्क पूरा करने का क्रम चलता रहा।
टास्क पूरा करने पर उसे कुछ फायदा भी हुआ। जिसके लालच में आकर टास्क को पूरा करने के लिए 5 लाख 38 हजार रुपए लगा दिए। जब आखिर में ठगों ने उसे ढाई लाख रुपए का टॉस्क दिया तो इस पर छात्र ने पैसा नहीं होने और खेल बंद कर अपने पैसे मांगे। तभी उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी का शिकार पीड़ित क्राइम ब्रांच के साइबर सेल पहुंचा और बताया कि ठगों ने उससे 5 लाख 38 हजार की चपत लगा दी है। जिसकी शिकायत पर साइबर सेल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
student received death threat in online game: ASP क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने दी जानकारी (ऑनलाइन गेम खेल कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर ठगों ने एक इंजीनियरिंग छात्र को 5 लाख 38 हजार रुपए का चुना लगा दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर की है। घटना का पता उस समय चला। जब रुपयों की मांग बढ़ी। छात्र के द्वारा पूरे किए गए टॉस्क के पैसो की मांग की तो आरोपियों ने उल्टा उसे धमकी देना शुरू कर दिया। तब ठगी का अहसास हुआ और थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। वहीं क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।)