शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को बेल्ट से पीटा, पूरे शरीर पर पड़े निशान, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ कराया मामला दर्ज

Ads

Teacher mercilessly thrashes student with belt : शिक्षक राजवीर ने गुस्से में आकर पंकज को बेल्ट से जमकर पीटा।

  •  
  • Publish Date - March 4, 2023 / 08:28 PM IST,
    Updated On - March 4, 2023 / 09:54 PM IST

Constable shot himself

Teacher mercilessly thrashes student with belt : भिंड। मध्यप्रदेश के​ जिला भिंड में छठवीं कक्षा के एक छात्र को कक्षा के दूसरे छात्रों के झगड़ने की शिकायत शिक्षक से करना महंगा पड़ गया। शिक्षक ने आवेश में आकर शिकायत करने वाले छात्र को ही बेल्ट से इतना पीटा कि छात्र के शरीर पर बेल्ट के निशान तक पड़ गए। छात्र ने जब घर जाकर यह बात अपनी मां को बताई तो छात्र की मां अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। यह पूरा मामला पिथनपुरा चौराहे स्थित एक निजी स्कूल का है।

read more :Poonam Pandey New Sexy Video : वाइट बिकिनी पहनकर पूनम पांडे ने बेडरूम में की ऐसी हरकत, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Teacher mercilessly thrashes student with belt : दरअसल भिंड में पिथनपुरा चौराहे पर स्थित वैल फाउंडेशन स्कूल में सोनपुर गॉव निवासी 14 साल का पंकज नरवरिया कक्षा 6 का छात्र है। पंकज नरवरिया रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने स्कूल पहुंचा था लेकिन यहां कक्षा में मौजूद अन्य छात्र आपस में झगड़ रहे थे। बच्चों को झगड़ते देख जब पंकज नरवरिया ने इस बात की शिकायत कक्षा के शिक्षक राजवीर से की तो शिक्षक राजवीर भड़क गए।

read more :महिला मड़ई का हुआ समापन, कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, नवा बिहान योजना की महिलाओं को किया सम्मानित 

Teacher mercilessly thrashes student with belt : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र पंकज की मां ने पुलिस को बताया की शिक्षक राजवीर ने गुस्से में आकर पंकज को बेल्ट से जमकर पीटा। शिक्षक राजवीर ने पंकज को बेल्ट से इतना पीटा कि पंकज के शरीर पर बेल्ट की पिटाई के निशान उभर आए। स्कूल के बाद पंकज अपने घर पहुंचा तो उसने पूरी बात अपनी मां रानी नरवरिया को बताई। जिसके बाद पंकज की मां रानी नरवरिया अपने बेटे को लेकर पावई थाने पहुंची और यहां शिक्षक राजवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

read more :इस तारीख से शुरू होंगी 9वीं-11वीं की परीक्षाएं, 10 अप्रैल तक घोषित होंगे परिणाम, प्राचार्यों को निर्देश जारी 

पावई थाना पुलिस ने छात्र के शरीर पर दिख रहे पिटाई के निशान के आधार पर और पंकज की मां रेखा नरवरिया की शिकायत पर से शिक्षक राजवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 75 जेजे एक्ट 2015 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें