Indore Railway Station Accident Video: जल्दबाजी ने छीन ली जिंदगी!.. ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर और फिर.. प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी

Ads

Indore Railway Station Accident Video: इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत, पुलिस ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील।

  • Reported By: Ravi Sisodiya

    ,
  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 05:32 PM IST

Indore Railway Station Accident Video || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान युवक की मौत।
  • प्लेटफॉर्म बदलते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
  • पुलिस ने यात्रियों को सतर्क रहने की अपील।

इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ग्वालियर के एक युवक की चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। (Indore Railway Station Accident Video) हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ग्वालियर का रहने वाला था मृतक

रेलवे पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है, जो ग्वालियर के सुनार मोहल्ला का रहने वाला था। वह सुबह करीब 9:30 बजे ग्वालियर से आई ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतरा था। इसके बाद उसे रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे की अपील, सुरक्षा का रखें ध्यान

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर में रहने वाले उसके रिश्तेदार रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहीं ग्वालियर स्थित परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। (Indore Railway Station Accident Video) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन छूटने के डर से कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, जोरदार धमाका

इसी तरह नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना इटारसी रेलवे स्टेशन के सी-केबिन आउटर की है, जहां हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। उसे देखकर आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

झुलसकर नीचे गिरा, अस्पताल दाखिल

बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और ट्रेन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन ओवरहेड लाइन के बेहद करीब पहुंच गया। ट्रेन में मौजूद यात्री लगातार उसे नीचे उतरने की आवाज लगाते रहे, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। इसी दौरान युवक हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। तेज धमाके के साथ वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान

सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल