Telecom Factory Wall Collapse: टेलीकॉम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, इतने लोगों को हो गई मौत, श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Telecom Factory Wall Collapse: टेलीकॉम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, इतने लोगों को हो गई मौत, श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Telecom Factory Wall Collapse: टेलीकॉम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, इतने लोगों को हो गई मौत, श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Telecom Factory Wall Collapse: टेलीकॉम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, इतने लोगों को हो गई मौत, श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान /image: Social Media

Modified Date: September 2, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: September 2, 2026 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर टेलीकॉम फैक्ट्री में दीवार गिरने से 2 श्रमिकों की मौत
  • जर्जर इमारत को तोड़ने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • श्रम मंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने का ऐलान किया

जबलपुर। Jabalpur Telecom Factory Wall Collapse: मध्य प्रदेश के जबलपुर की टेलीग्राफ फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में दीवार गिरने से मलबे में दबने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत (Two Workers Dead) हो गई है। हादसा फैक्ट्री के गेट नंबर दो के पास हुआ, इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस हादसे पर श्रम मंत्री Prahlad Singh Patel ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

कैसे हुआ हादसा? (Telecom Factory Wall Collapse)

Madhya Pradesh Factory Accident मिली जानकारी के अनुसार, जर्जर इमारत को डिस्मेंटल करने का काम किया जा रहा था। वहां काम कर रहे अकबर और नसीम की इमारत की दीवार ढहने (Wall Collapse Accident) से मलबे में दबने के कारण मौत हो गई। दोनों मृतक जयपुर की ठेका कम्पनी के कर्मचारी बताए जा रहे है। टेलीग्राफ फैक्ट्री पिछले कई सालों से खंडहर हालत में खड़ी थी, कम्पनी को टेलीकॉम फैक्ट्री में स्क्रैप निकालने का टेंडर मिला था। काम के दौरान यह जर्जर दीवार अचानक गिर गई और दो की मौत हो गई।

Jabalpur Latest News पुलिस मदन महल पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कर्मचारियों के शवों को बाहर निकाला। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया है।

श्रम मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान (Worker Death Compensation)

वहीं एमपी के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री Prahlad Singh Patel ने दुख जताया है। उन्होंने अपने X अकॉउंट पर लिखा कि- जबलपुर स्थित राइट टाउन में टेलीकॉम फैक्टरी की निर्माणाधीन साइट पर जर्जर दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में दो श्रमिक भाइयों—अब्दुल बशीर (30 वर्ष) एवं अकबर अंसारी जी (38 वर्ष) की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। दुर्घटना की जाँच बीओसीडब्ल्यू अधिनियम के तहत सहायक संचालक (जबलपुर) द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। श्रम विभाग इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ है। मृत श्रमिकों के आश्रितों को कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.