नवविवाहिता बेटी का सौदा करना चाहता था पिता, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

नवविवाहिता बेटी का सौदा करना चाहता था पिता The father wanted to make a deal for the newly married daughter

Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 27, 2021 11:17 pm IST

बड़वानी: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दानोद गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां सौतेले पिता ने अपनी बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी। वजह भी बड़ी शर्मनाक है, मृतिका की मां के मुताबिक उसकी बेटी की 15 दिन पहले ही खरगोन जिले के गोटियां गांव में शादी हुई थी, जहां से 3 दिन पहले ही उसका पिता उसे मायके लेकर आया और वापस भेजने से मना कर दिया।

Read More: बृहस्पत सिंह-TS Singh Deo मामले में आया नया मोड़, जानिए पूरा माजरा

आरोपी कमल बेटी को इंदौर में किसी को बेचना चाहता था। इतना ही नहीं, कल रात आरोपी उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश कर रहा था और सुबह धारदार हथियार से उसका गला रेत हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक से वो भाग रहा था, जहां वो ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने कर दिया ये कांड, झांसा देकर लगा दिया 11 लाख रुपए का चूना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"