Kidnapping of Girl : सगाई के बाद युवती ने तोड़ी शादी.. मंगेतर ने घर से लड़की को किया किडनैप, सामने आया CCTV वीडियो
Kidnapping of Girl : सगाई के बाद युवती ने तोड़ी शादी.. मंगेतर ने घर से लड़की को किया किडनैप, सामने आया CCTV वीडियो | Bhopal Crime News

Kidnapping of Girl | Source : IBC24
भोपाल। Kidnapping of Girl : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपहरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर भोपाल से अपहरण का ताजा मामला सामने आया है। जहां बदमाश 22 साल की लड़की को जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गए। आरोप है कि सगाई टूटने के बाद पूर्व मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
ये है पूरा मामला
दरअसल, मामला भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के अटल नेहरू नगर का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय युवती की सगाई इमरान नाम के युवक से हुई थी। लेकिन इमरान का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर घर वालों ने कुछ दिन पहले सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद इमरान लड़की के घर वालों पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। घर वाले नहीं माने तो इमरान लड़की का अपहरण कर ले गया। अपहरण के बाद लड़के घर वाले परेशान हैं। लड़की के घर पर कोई नहीं था, जिसका इमरान में फायदा उठाया।
शुक्रवार को जब लड़की के घर वाले नमाज पढ़ने गए थे, तब इमरान ऑटो से लड़की के घर पहुंचा और जबरन उसे खींचकर लाया फिर ऑटो में बैठकर ले गया। वहीं बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई है, जो अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
वहीं मामले को लेकर छोला थाना पुलिस ने कहा कि इमरान और युवती की कुछ समय पहले सगाई हुई थी लेकिन परिवार ने यह सगाई तोड़ दी थी। वहीं जो घटना सामने आई है उसमें मामला दर्ज किया गया है। आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहे है। टीमों का भी गठन किया गया है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The girl broke the marriage after the engagement.. The fiance kidnapped the girl from the house, CCTV video surfaced
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm