मध्य प्रदेश में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - July 30, 2024 / 03:47 PM IST,
    Updated On - July 30, 2024 / 03:47 PM IST

रतलाम/सिवनी (मध्य प्रदेश), 30 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के रतलाम और सिवनी जिलों में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सहायक उपनिरीक्षक (एएसपी) सुनील सिंह राघव ने बताया कि सोमवार शाम को रतलाम में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के अंतर्गत बरबड़ रोड पर एक मोटरसाइकिल के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन लोग घायल हो गए।

राघव के अनुसार, तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दल्ला (30) और विशाल (24) के रूप में की गई है।

धुमा थाना प्रभारी सतीश उइके ने बताया कि सिवनी में सोमवार शाम को जबलपुर-लखनादौन राजमार्ग पर धूमा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 22 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

उइके के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग कॉलेज से घर लौट रहे छात्र थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रथमा कुसरे (22) के रूप में हुई है और घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भाषा

सं दिमो

पारुल

पारुल

शीर्ष 5 समाचार