बाथरूम में अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे ये तीन छात्र, एक आरोपी गिरफ्तार

Ads

अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 सितंबर को गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की है।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2022 / 04:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

students booked for making obscene video of student: भोपाल, 24 सितंबर । मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में 19 वर्षीय एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उससे पैसे वसूल करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपित छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 सितंबर को गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की है। पिपलानी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की शिकायत पर संस्थान के तीन छात्रों राहुल यादव, खुशबू ठाकुर और अयान के खिलाफ भादंवि और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर खुशबू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार दो छात्रों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read more: कॉलेज छात्रा के अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, सीएम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर दिए कार्रवाई के निर्देश

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने शनिवार को बताया कि छात्रा ने शिकायत में बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर संस्थान में कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के स्नानघर में कपड़े बदलने के लिए पहुंची और इस दौरान तीन छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपित छात्रों ने पीड़ित छात्रा के मित्र को वीडियो दिखाया और पीड़िता से सात हजार रुपए लेकर देने के लिये और ऐसा नहीं करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

read more: सांसद सुप्रिया सुले की तस्वीर से छेड़छाड़ कर शेयर किया ! शिंदे गुट के नेता पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने बताया कि जब दोस्त ने यह बात छात्रा को बताई तो वह तनाव में आ गई और वह अपने घर से चली गई।

उन्होंने बताया कि जब परिजनों को लड़की के घर से गायब होने की जानकारी लगी तो वह पिपलानी पुलिस थाने पहुंचे और घटनाक्रम बताया, बाद में पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन से छात्रा को बरामद कर लिया।नायर ने बताया कि घटनास्थल अशोका गार्डन पुलिस थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला दर्ज कर केस डायरी वहां भेज दी गई है। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।