TI Ka Gali Wala Video Viral : DJ बजाने पर भड़के TI पुष्पेंद्र मिश्रा.. सेवानिवृत कर्मचारी को डाल दिया जेल में, दी गंदी-गंदी गालियां, देखें वीडियो

Ads

TI Ka Gali Wala Video Viral : DJ बजाने पर भड़के TI पुष्पेंद्र मिश्रा.. सेवानिवृत कर्मचारी को डाल दिया जेल में, दी गंदी गंदी गालियां, देखें वीडियो |

  •  
  • Publish Date - February 3, 2025 / 01:01 PM IST,
    Updated On - February 3, 2025 / 01:04 PM IST

TI Ka Gali Wala Video Viral | Source : IBC24

सीधी। TI Ka Gali Wala Video Viral : मध्यप्रदेश में पुलिस की दादागिरी के कई वीडियो और खबरें सामने आती हैं। हालही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सीधी जिले का है जिसमें थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा बिना यूनिफॉर्म के हैं और मौजूद लोगों को गाली देते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

read more : Shakeel Ahmed Khan’s Son Commits Suicide: पिता के सरकारी आवास में इस हाल में मिला कांग्रेस नेता का बेटा, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान  

बता दें कि लोग सेवानिवृत कर्मचारी के विदाई का जश्न मना रहे थे और DJ बजाकर नाच रहे थे। जिसके बाद TI पुष्पेंद्र मिश्रा को गुस्सा आ गया जिसके बाद वो आग बबूला हो गए। पुलिस क्वार्टर के सामने DJ बजाने पर थाना प्रभारी ने गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं DJ बजाने पर सेवानिवृत कर्मचारी पर मामला दर्ज भी हुआ। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी को जेल भेजा गया। ये पूरा मामला चुरहट थाना क्षेत्र के मिश्रीगवा गांव का है।

क्या थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा बिना यूनिफॉर्म के थे?

हां, वीडियो में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा बिना यूनिफॉर्म के नजर आ रहे थे, जो कि एक अनुशासनहीनता की ओर इशारा करता है।

क्या DJ बजाने पर सेवानिवृत कर्मचारी पर मामला दर्ज हुआ?

जी हां, थाना प्रभारी ने DJ बजाने के कारण सेवानिवृत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया।

TI का वीडियो वायरल क्यों हुआ?

यह वीडियो वायरल हुआ क्योंकि थाना प्रभारी द्वारा गुस्से में गाली-गलौज की जा रही थी, और उनका यह व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का कारण बना।

क्या यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है?

हां, इस घटना से यह सवाल उठता है कि पुलिस का काम केवल कानून का पालन करवाना होता है, ना कि गुंडागर्दी जैसी कार्रवाई करना।

क्या इस मामले में कोई जांच हो रही है?

इस बारे में अभी तक किसी आधिकारिक जांच या कार्रवाई की जानकारी नहीं आई है, लेकिन मामले की बढ़ती आलोचना के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।