MP Assembly Election 2023 : सज धजकर वोड डालने पहुंचे ट्रांसजेंडर, लोगों से की मतदान करने की अपील
Transgenders also came to vote: विधानसभा चुनाव में सज धज कर किन्नर वोट देने आए और उन्होनें अपील की कि अपने मातदान को वेस्ट ना कर वोट दें।
Transgenders also came to vote
Transgenders also came to vote : भोपाल। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर को खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।
सज धजकर ट्रांसजेंडर भी पहुंचे मतदान करने
Transgenders also came to vote : विधानसभा चुनाव में सज धज कर किन्नर वोट देने आए और उन्होनें अपील की कि अपने मातदान को वेस्ट ना कर वोट दें। साथ ही कहा कि अच्छी सरकार बनाएं और ये मातदान का मौका बर्बाद न करें। बता दें कि कई मतदान केंद्रों पर ट्रांसजेंडर मतदान करेंगे। बता दें कि वोटिंग के लिए 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें हैं। वहीं, मतदाओं की संख्या 5,60,58,521 हैइनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। वहीं, मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं, एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।
एमपी में जारी है वोटिंग प्रक्रिया
एमपी में मतदान केंद्रों की कुल संख्य 64626 है। इनमें क्रिटिकल मतदान केंद्र 17032 हैं। वल्नरेबल मतदान केंद्र 1316 हैं। 5160 केंद्र पर महिला स्टाफ रहेंगी। केंद्रों पर 183 दिव्यांग स्टाफ रहेंगे। 57 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में 700 CAPF की कंपनी, 2 लाख पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 42000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। 23510 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाई गई है। 100 मीटर के भीतर न प्रचार होगा, ना किसी तरीके की सामग्री लगा सकेंगे। 847 फ्लाइंग स्क्वायड टीम. 997 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 1 एयर एंबुलेंस, 2 हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेंगे।

Facebook


