Twisha Sharma Case Lawyer Statement/Image Credit:IBC24 File
भोपाल: Twisha Sharma Case Samarth Singh Lawyer Statement मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा मामले में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहाँ मौत के लंबे 13 दिनों के बाद आखिरकार त्विषा का आज अंतिम शव अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजधानी भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में त्विषा को अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है। गले पर मिले डबल निशानों को लेकर उन्होंने कहा कि फांसी के दौरान रस्सी से ऐसे निशान बनना संभव है, वकील ने नाखूनों के डीएनए सैंपल नहीं लिए जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिए।
ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि त्विषा के अबॉर्शन के दौरान परिवार उसके साथ खड़ा था। शरीर पर चोट के निशान को लेकर दावा किया कि फंदे से उतारते समय चोट लगी होगी। वही, समर्थ के वकालत लाइसेंस पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने CBI पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि खुद को कोर्ट से ऊपर समझ रहा है, बिना पक्ष सुने फैसला सुनाया गया है। साथ ही समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने CBI जांच की मांग पर कहा कि समर्थ का परिवार जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार है।
आज 11 बजे हुआ Re-postmortem
Twisha Sharma Case Lawyer Statement नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय त्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल कटारा हिल्स में मृत मिली थीं। त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। आज मृतिका ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। AIIMS दिल्ली के 5 सदस्यीय पैनल ने आज सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की थी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया था।
Twisha Sharma Case Lawyer Statement आपको बता दें की कल भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की कथित मौत के मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है। कोर्ट ने इस मामले को “युवती की संदिग्ध मौत और जांच में कथित पक्षपात” से जुड़ा मामला बताते हुए सुनवाई के लिए दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच करेगी।