मप्र के बैतूल में जीप दीवार से टकराई, दो की मौत
मप्र के बैतूल में जीप दीवार से टकराई, दो की मौत
बैतूल, तीन अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गौठान क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप के दीवार से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोतवाली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे परासिया जाने वाले राजमार्ग पर हुआ।
उन्होंने कहा कि बोलेरो जीप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह ‘मन मंदिर लॉन’ की दीवार से टकरा गया।
अधिकारी ने बताया कि अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के एयरबैग खुल गए।
आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सं दिमो
संतोष
संतोष

Facebook


