मप्र के सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

मप्र के सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल

मप्र के सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल
Modified Date: October 31, 2023 / 12:40 pm IST
Published Date: October 31, 2023 12:40 pm IST

सीहोर (मप्र), 31 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के सीहोर में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात 11 बजे के आसपास हुई जब सेकड़ा खेड़ी के पास दो ट्रक और एक वैन की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. एएस धाकड़ ने कहा कि दो लोगों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

भाषा सं दिमो

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में