मप्र के रायसेन में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत

Ads

मप्र के रायसेन में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 07:07 PM IST

रायसेन (मध्यप्रदेश), पांच जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को बेतवा नदी में कथित तौर पर डूब जाने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर रंगपुरा केसरी गांव के पास से निकली बेतवा नदी में रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि ग्राम रंगपुरा केसरी में अपनी मौसी की शादी में आई गीता यादव (11) गांव की ही मनीषा यादव (10) के साथ खेलते-खेलते बेतवा नदी में डूब गई।

शुक्ला ने बताया कि बच्चियों को डूबता हुआ देख घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने कूदकर उन्हें ढूंढकर बाहर निकाला और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शफीक

शफीक