पुलिस ने दो होटलों पर छापा मारा : 13 युवक गिरफ्तार, छह युवतियां मुक्त करायी गईं

Ads

पुलिस ने दो होटलों पर छापा मारा : 13 युवक गिरफ्तार, छह युवतियां मुक्त करायी गईं

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 10:08 PM IST

मथुरा (उप्र), पांच जुलाई (भाषा) मथुरा जिले के राया क्षेत्र में पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित दो होटलों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार करके छह युवतियों को मुक्त कराया है।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं नकदी भी बरामद की है। पुलिस होटलों के मालिकों की भी तलाश कर रही है।

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस की दो टीम ने एक्सप्रेस-वे पर स्थित दो होटलों पर छापेमारी करके कुल 13 युवकों को गिरफ्तार किया तथा होटलों के मालिकों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि होटलों में देह व्यापार में धकेली गयी छह युवतियों को भी मुक्त कराया गया है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली की रहने वाली हैं।

राय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में अश्लील तस्वीरें और सामग्री तथा 17 मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि मौके से गिरफ्तार किये गये श्यामसुन्दर, सुनील कुमार, पवन, मनीष, कौशल, कय्यूम, नरेश, बाबूलाल, अमित, अमित कुमार, अजय, राजू और रामनिवास को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक