मप्र के रतलाम में आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो युवक कुएं में डूबे

मप्र के रतलाम में आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो युवक कुएं में डूबे

मप्र के रतलाम में आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो युवक कुएं में डूबे
Modified Date: April 14, 2024 / 08:00 pm IST
Published Date: April 14, 2024 8:00 pm IST

रतलाम, 14 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आग बुझाने की कोशिश के दौरान दो युवक एक कुएं में डूब गये। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सैलाना पुलिस थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि शनिवार रात भैंसबदर गांव में एक शादी समारोह के दौरान पटाखे फोड़े जाने के बाद कुछ फसलों में आग लग गई और पीड़ित अन्य लोगों के साथ आग बुझाने के लिए पानी लाने के लिए दौड़ पड़े।

उन्होंने बताया, ’24 वर्षीय दो युवक पास के कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। उनके शव कुएं से निकाल लिए गए हैं।’

भाषा

योगेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में